Monday, 4 September 2017

नया अध्याय

विचारों ने,आँखों ने, देह ने
इतनी बार छुआ है मुझे..
कि मेरी संवेदनाएं लहुलुहान हो कर
शरीर पर मृत परतों सी चढ़ी हैं।

संस्कारों ने,विधि ने, विधानों ने
इतनी बार कुचला है मुझे
कि मेरी भावनाएँ चूरमचूर होकर
मन की तलहटी में पड़ी हैं।

नेह ने,प्यार ने ,प्रीत ने
उगाई है जो संजीवनी
तुम्हारे हृदय में..
रिसती है तुम्हारी दृष्टि में,तुम्हारे स्पर्श में...

सुनो! अब जब तुम आओ तो
पूरा देखना, पूरा छूना मुझे..
कि तुम्हारे स्पर्श में ही सजीव होगा
मेरे जीवन का नया अध्याय।

No comments:

Post a Comment

कल आज और कल

आज जबकि महीनों तुम्हें बिना देखे गुजर जाते हैं हफ्तों तुम्हारी आवाज़ नहीं सुनाई देती पहरों तुम्हारे पास मेरे लिए कोई शब्द नहीं होते कल के लिए...